आरोपी रिसोर्ट और रेस्टोरेंट में काम करने वाले मजदूरों को लालच देकर उनके दस्तावेजों से ठगी के लिए बैंक खाते खुलवाता था. फ्लैट से चला रहा था नेटवर्क : उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि नेमीसागर कॉलोनी के चड्ढा अपार्टमेंट के एक फ्लैट में साइबर ठगी और ऑनलाइन गैंबलिंग की रकम को यूएसडीटी और क्रिप्टो करेंसी के जरिए हासिल करने और नकदी में बदलने का खेल चल रहा है.