फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने पांच नवंबर को सेक्टर-59 जाजरू कट के पास से कैली निवासी चिंटू को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैली गांव में किराये पर रहने वाले एक व्यक्ति से तीन हजार रुपये में कट्टा लेकर आया.