करनाल। प्रदेश की अनाज मंडियों में धान की खरीद के बाद हजारों किसानों का भुगतान नहीं हुआ है। जिले में अब तक 78,977 किसानों से गेट पास के माध्यम से धान की खरीद की गई है। इनमें से 69,615 किसानों को ही भुगतान किया जा सका है। 9,362 किसानों का भुगतान शेष है। त्योहार पर भुगतान नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि इस बार की दिवाली फीकी ही.