लखनऊ। अलीगंज थाने की बैरक में रहने वाले सिपाही महेश कुमार कनौजिया (29) की शुक्रवार तड़के अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सिपाही की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार ने बताया कि गोंडा के उमरी बेगमगंज के जफरपुर निवासी महेश कुमार वर्ष 2018 बैच के सिपाही थे और पुलिस लाइन के गणना कार्यालय-बी में तैनात थे।