हल्दी डांडी सहकारी समिति में शुक्रवार सुबह खाद लेने पहुंचे किसानों का सब्र जवाब दे गया। एक-एक बोरी खाद का टोकन देने और वितरण अगले दिन करने की बात पर नाराज किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद किसानों ने मानिकपुर-सतना मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। खेतों में बोआई का समय है और सहकारी समिति में खाद की किल्लत किसानों की परेशानी बढ़ा रही है। किसानों का.