उज्जैन के तालोद गांव की गिर गाय राधा ने प्रतिदिन 19.760 लीटर दूध देकर मध्य प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. 9 नवंबर को भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव पशुपालक गौरव रघुवंशी को सम्मानित करेंगे. पशुपालन और डेयरी विभाग की गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के तहत 27 से 31 अक्टूबर के बीच प्रदेश के वृंदावन ग्रामों में दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी.