दरभंगा में जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं. लिपिकों और तकनीकी सहायकों के चौथे बैच का प्रशिक्षण शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया. भारत की जनगणना-2027 (द्वितीय चरण) को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. गुरुवार को जिला परिषद सभागार में ग्रामीण चार्ज के लिपिकों एवं तकनीकी सहायकों के चतुर्थ बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ.