Kanpur News: कानपुर में सचेंडी पुलिस ने धोखाधड़ी और मारपीट के मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का पालन न होने की दलील दी। अदालत ने पाया कि गिरफ्तारी के कारण और मेमो पर आरोपियों के हस्ताक्षर नहीं थे तथा परिजनों को सूचना देने का उल्लेख भी नहीं था। पुलिस की लापरवाही पर रिमांड अर्जी खारिज हुई.