दिल्ली में दिवाली और छठ पूजा के बाद प्रदूषण बढ़ने पर बीजेपी सरकार क्लाउड-सीडिंग के नए ट्रायल करा सकती है. क्लाउड-सीडिंग के तहत उपयुक्त बादलों में सिल्वर आयोडाइड और सोडियम क्लोराइड जैसे केमिकल्स को फैलाया जाता है. हालांकि आर्टिफिशियल रेन केवल एक दिन के लिए कुछ पॉल्यूटेंट्स को धो सकती है, लेकिन यह सालों की पॉलिसी नाकामियों को नहीं मिटा सकती.