मद्यनिषेध विभाग ने दरभंगा में की बड़ी कार्रवाई. कार से 219 लीटर विदेशी शराब बरामद, समस्तीपुर का युवक गिरफ्तार. अभियान जारी. दरभंगा: आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और सेवन के विरुद्ध मद्यनिषेध विभाग ने छापेमारी और विशेष अभियान तेज कर दिया है. इसी क्रम में मब्बी थाना क्षेत्र के गेहूंमी के निकट एक कार से 219.045 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी.