धनतेरस पर दरभंगा के बाजारों में ₹2.5 अरब से अधिक का रिकॉर्ड कारोबार हुआ. महंगाई के बावजूद भारी भीड़ देखी गई, खासकर बाइक, कार और गहनों की खूब बिक्री हुई. दरभंगा: धनतेरस पर शुक्रवार को दरभंगा के बाजार में जमकर धनवर्षा हुई. जिले में कारोबार ढाई अरब रुपये के पार पहुंच गया. महंगाई के कारण पिछले कुछ दिनों से मंदी की मार झेल रहे बाजार में अचानक रौनक लौट आयी.