धनतेरस पर महेशपुर बाजार में दिखा गजब का उत्साह! सोना-चांदी, बर्तन, बाइक और इलेक्ट्रॉनिक्स की जमकर हुई खरीदारी. जानिए क्या रहा खास. महेशपुर : धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को महेशपुर बाजार में खरीदारी को लेकर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. शुभ मुहूर्त में धातु से बने सामानों की खरीदारी की परंपरा के चलते सुबह से ही बाजार की विभिन्न दुकानों में ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही.