मुरादाबाद के कुंदरकी के मुख्य प्रवेश द्वार पर मानसिक रूप से अस्वस्थ बेघर महिला को 3 महिलाओं द्वारा सरेराह घसीट-घसीटकर पीटने का 45 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कुंदरकी के मुख्य प्रवेश द्वार पर बुधवार रात ऐसा नजारा सामने आया, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला पर तीन महिलाओं ने हमला बोल दिया। बाल पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पीटा और फिर जमीन.