Dhanteras 2026: बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और सजावटी वस्तुओं की आज जमकर खरीदारी हुई है. खटीमा: दीपावली के पर्व की खुशियां बाजारों में साफ नजर आने लगी हैं. धनतेरस के अवसर पर सीमांत खटीमा का मुख्य बाजार ग्राहकों की भारी भीड़ से गुलजार नजर आया. बर्तन, सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े और दीपावली की सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों का तांता लगा रहा.