Jhansi News: झांसी के मऊरानीपुर में स्यावरी गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक मनोज कुमार वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। वह गांव स्यावरी के एक निजी स्कूल में पढ़ाते थे। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। मनोज के एक बेटा और.