गत 26 अक्तूबर को सेवा भारती, जयपुर इकाई का वार्षिकोत्सव आयोजित हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि. सेवा ऐसी होनी चाहिए कि सेवा लेने वाले हाथ, सेवा देने वाले बनें। उन्होंने समाज के समर्थ लोगों से सेवा बस्तियों में जाकर लोगों के साथ आत्मीय संबंध बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जयपुर में 257 सेवा बस्तियां चिह्नित हैं।