विधेयक क्या होता है? यह कानून से कैसे अलग है? संसद में किसी विधेयक की यात्रा कैसे शुरू होती है और किन चरणों से गुजरकर वह अधिनियम (Act) बनता है? 'DEEP INSIDE' के इस विशेष एपिसोड में जानिए विधेयकों की दुनिया को करीब से। समझिए सरकारी और गैर-सरकारी सदस्य विधेयकों में अंतर, नए कानून, संशोधन, वित्तीय और संविधान संशोधन विधेयकों की प्रकृति, तथा संसद में चर्चा, बहस और संशोधनों की महत्वपूर्ण भूमिका।