Mathura police conduct flag march for festival security, follow Dainik Bhaskar latest updates. मथुरा में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को परखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए गुरुवार रात मथुरा पुलिस ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों, कमांडो और सुरक्षा दस्तों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।