जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। मां सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए इस आयोजन में मेधावी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर पर कीर्ति ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और तन्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक स्तर पर अलिना प्रथम, अदिति व टिंकू संयुक्त रूप से द्वितीय और मानसी तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने विद्यार्थियों.