ब्रह्मपुरी स्थित किड्स गार्डन स्कूल में दीपावली महोत्सव मनाया गया। स्कूल परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। बच्चों ने ग्रीन पटाखे चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए दीपावली का उत्सव मनाया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही दीप सज्जा, रंगोली और अन्य आकर्षक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर किड्स गार्डन स्कूल के प्रबंधक संजय शर्मा.