अलीगढ़। नशे की लत किस तरह इंसान की जिंदगी और परिवार की खुशियां छीन लेती है। इसे टीकाराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने अपने अभिनय से मंच पर जीवंत कर दिया। बृहस्पतिवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हिंदी विभाग की ओर से नशा मुक्ति विषय पर नाट्य मंचन व काव्य पाठ प्रतियोगिता हुई ।नाटक में छात्राओं ने शराब, सिगरेट, तंबाकू और गुटखे के दुष्परिणामों को प्रभावशाली संवादों के जरिए प्रस्तुत.