पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अवैध खेती से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. सिरोही : जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी की रोकथाम को लेकर सिरोही पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. अजेय सिंह राठौड़ के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत रोहिड़ा थाना क्षेत्र के वालोरिया गांव की पगारा फली में गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश किया गया.