पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान-5 के तहत जीवन प्रमाण-पत्र बनवाने की प्रक्रिया को और आसान बनाया जा रहा है। अब पेंशनभोगी घर बैठे डिजिटल माध्यम से अपना जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत देना और डिजिटल सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना है। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान की प्रक्रिया, सुविधाओं और महत्व पर चर्चा देखिए कार्यक्रम 'चर्चा में'.