10 लाख जुटा नहीं पाए और अब 40 लाख युवाओं का दावा? झारखंड के कांग्रेस मंत्री इरफान अंसारी के बयान ने देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। अंसारी ने दावा किया कि 40 लाख युवा सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं और राहुल गांधी ने उन्हें अब तक रोके रखा है। बीजेपी ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी से सवाल पूछे.