उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में यूपी पुलिस के लिए चयनित 4543 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कुल 4242 उपनिरीक्षक, जिनमें 3394 पुरुष और 848 महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं। पीएसी के 135 प्लाटून कमांडर, विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के 60 प्लाटून कमांडर और महिला बटालियनों के लिए 106 महिला उपनिरीक्षकों को भी नियुक्ति पत्र दिए गए। #newscapsule #ddnews #latestnews #indianews #hindinews #breakingnews #topheadlines #newsupdate #uttarpradesh #uppolice #uppolicerecruitment #policeappointments.