महंगाई, वेतन और सार्वजनिक सेवाओं में कटौती को लेकर फ्रांस में विरोध तेज हो गया है। प्रस्तावित 2027 के बजट के खिलाफ पेरिस, मार्सेई, लियोन और नांतेस समेत कई शहरों में लाखों कर्मचारी, छात्र और शिक्षक सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कुछ स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प और आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। करीब 70 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती.