बिहार सरकार ने राज्य के 11 प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बीसैप को सौंप दी है। यह व्यवस्था बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस अधिनियम, 2021 के तहत तत्काल प्रभाव से लागू की गई है, जिससे इन महत्वपूर्ण धरोहरों की सुरक्षा और मजबूत होगी।