बाईपास स्थित होटल वृंदावन के सामने बीएसएफ जवान रामजस यादव के घर को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों की चोरी की। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और कमरों की तलाशी लेकर करीब 10 से 12 लाख रुपये की ज्वेलरी, डेढ़ से पौने दो लाख रुपये नकद, 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर और 8 से 10 कारतूस लेकर फरार हो गए। घर लौटने पर टूटी ग्रिल और बिखरा सामान देखकर.