देवास में न्यू स्वदेशी स्वीट्स और राजस्थान स्वीट्स से जब्त 900 किलो नकली मावे की मिठाई नष्ट की गई। दोनों दुकानदारों के खिलाफ अपर कलेक्टर न्यायालय में मामले चल रहे हैं। दीपावली पर्व को देखते हुए नकली मावे से बनी मिठाइयों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में न्यू स्वदेशी स्वीट्स और राजस्थान स्वीट्स से जब्त करीब 900 किलो मिठाई को नगर निगम के ट्रेंचिंग ग्राउंड में नष्ट किया.