Canva Layoffs: टेक कंपनी कैनवा (Canva) ने अपने 1,271 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, लेकिन कंपनी का शानदार सेवरेंस पैकेज चर्चा का विषय बन गया है। छंटनी के शिकार कर्मचारियों को कंपनी 6 महीने की सैलरी दे रही है। कैनवा ने 1,271 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है. हालांकि, कंपनी उन्हें छह महीने की सैलरी, मैकबुक, एक साल का लिंक्डइन प्रीमियम और हेल्थकेयर की सुविधा देगी.