जानिए इस दिवाली आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम. 9 नवंबर तक प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से कुछ अधिक बना रहेगा. शिमला: हिमाचल में सर्दियों के मौसम के बीच फिलहाल धूप का दौर जारी रहने वाला है. इस दिवाली प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौसम सामान्य रहने वला है. प्रदेशवासियों को अभी बारिश और बर्फबारी के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.