झारखंड के खूंटी ज़िले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई. पहले से हुई एक दुर्घटना को लेकर लोगों की भीड़ जमा थी, तभी एक 18 पहियों वाला ट्रक तेज़ रफ़्तार से गुजरा. मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह घटना उस वक़्त हुई जब अंधेरे में यह ट्रक मोड़ पर मुड़ रहा था.