सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के प्रशासक भास्कर ए सावंत को पद से हटाने और हाल में हुए चुनाव निरस्त करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के प्रशासक आईएएस भास्कर ए. सावंत को पद से हटाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राजेन्द्र सिंह नांदू और नागौर जिला क्रिकेट संघ को राहत नहीं मिली।