Haridwar News: कुंभ-2027 की तैयारियों के तहत बहादराबाद और ज्वालापुर में तीन गंगा घाटों का निर्माण तेज किया जा रहा है। अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने निरीक्षण कर काम समय पर और गुणवत्तापूर्ण पूरा करने के निर्देश दिए। घाटों की कुल लंबाई करीब 530 मीटर होगी। अधिकारियों को गंगनहर बंदी के दौरान जलमग्न हिस्सों का निर्माण प्राथमिकता से पूरा करने और थर्ड पार्टी गुणवत्ता जांच कराने को कहा गया।, Haridwar Hindi News.