रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर नोटों की गड्डियों और सोने-चांदी से सजावट होती है. जानें 300 साल पुरानी परंपरा और मान्यता. Diwali 2026: इस साल दिवाली 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी. इस मौके पर मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर को फूलों की जगह नोटों की गड्डियों, सोने-चांदी और सिक्कों से सजाया जाता है. यहां भक्तों को प्रसाद में मिठाई की जगह रुपये और सोने-चांदी दिए जाते हैं.