महाकाल मंदिर में दीपोत्सव पर परंपरा के अनुसार आरतियों में एक-एक फुलझड़ी जलाई जाएगी, जबकि मंदिर परिसर और महाकाल महालोक में आतिशबाजी पर प्रतिबंध रहेगा। आज भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग, चांदी के मुकुट और मुंड माला से विशेष शृंगार किया गया। दीपावली महापर्व को लेकर महाकाल मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं.