रांची के धुर्वा में अज्ञात युवक का शव मिला. हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका. पुलिस पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी. Ranchi Crime News: राजधानी रांची के हटिया स्थित धुर्वा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. ग्राम सिटियो स्थित संत जेवियर स्कूल के सामने सड़क की दूसरी ओर शव बरामद किया गया.