रांची में मतदाता सूची पुनरीक्षण में धीमी गति पर प्रशासन सख्त. ERO, AERO से जवाब तलब. सिल्ली आगे, हटिया पीछे. जानें पूरी रिपोर्ट. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में धीमी प्रगति को लेकर रांची जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. निर्धारित समय में काम पूरा नहीं करने और खराब प्रदर्शन करने वाले निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO) तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) से जवाब मांगा गया है.