राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजे 12 लाख दीये. रामनगरी में दीपोत्सव की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। सरयू के 56 घाटों पर अब तक 12 लाख दीये सजाए जा चुके हैं। इन्हें सजाने के लिए बृहस्पतिवार को करीब 25 हजार स्वयंसेवक पहुंचे। शुक्रवार को सभी 35 हजार वालंटियर एक साथ घाटों पर मोर्चा संभालेंगे। साथ ही दीप सजाने का काम पूरा हो जाएगा। प्रत्येक घाट पर निर्धारित डिजाइन.