अयोध्या। रामनगरी में वीवीआईपी आगमन से पहले सुरक्षा एजेंसियों को कड़े इम्तिहान से गुजरना पड़ रहा है। न्यायालय और स्कूलों में आए धमकियों भरे संदेश से खुफिया तंत्र और सतर्क हो गया है। संभावित खतरे के इनपुट का सत्यापन और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के लिए टीमें सक्रिय हो गई हैं।सात नवंबर को दीपोत्सव में इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपराष्ट्रपति व कई अन्य विशिष्ट अतिथियों का आगमन होना है।