मां का प्लॉट बेचने का दबाव बना कर विवाहिता को घर से निकाला. मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर कार, सोने के जेवरात और नकदी की मांग करने तथा उसकी मां का प्लॉट बेचकर रकम लाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकालने और खाने में हानिकारक पदार्थ मिलाने की शिकायत.