पश्चिमी दिल्ली के रणहोला गांव में एक कबाड़ गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए दिल्ली अग्निशमन सेवा ने 11 दमकल वाहन लगाए। आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम का टिन शेड आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।