नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही से फरीदाबाद के सेक्टर-21डी में सीवर लाइन डालने के छह महीने बाद भी सड़कें मरम्मत नहीं हुई हैं। कीचड़, फिसलन और गड्ढों के कारण निवासियों, खासकर बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी हो रही है, जिससे लोग जल्द मरम्मत की मांग कर रहे हैं।