धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम की मुद्रा, स्वरूप और एक-दूसरे से तुलना की थी. आगरा: कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आगरा कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल में ही भगवान श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्पणी की थी. अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने सिविल जज जूनियर डिवीजन-पंचम कंचन कुमारी के न्यायालय में वाद दायर किया है.