लखनऊ में मामूली विवाद में हथौड़ी से हमला कर तेजाब फेंकने के दोषी राहुल रस्तोगी को अदालत ने पांच साल के कठोर कारावास और 22 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने सीसीटीवी फुटेज की जांच न कराने पर पुलिस कमिश्नर लखनऊ को जांच के निर्देश भी दिए हैं।