लखनऊ। जानकीपुरम जोन के तीन बिजलीघरों को बृहस्पतिवार को वैकल्पिक बिजली स्रोत मिल गया। इससे करीब 25 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। अब एक स्रोत से आपूर्ति बाधित होने पर दूसरे से बिजली चालू की जा सकेगी। इसके लिए 14 करोड़ रुपये की लागत से करीब 12 किलोमीटर लंबी 33 केवी लाइन बनाकर चालू कर दी गई है।मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि नई लाइन से इंजीनियरिंग कॉलेज, सेक्टर आई जानकीपुरम.