ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी ब्लू सैफायर मॉल के ऑडिटोरियम में शॉर्ट सर्किट से धुआं फैल गया। दमकल और पुलिस ने 10-15 लोगों को सुरक्षित निकाला, स्थिति नियंत्रण में है। ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी ब्लू सैफायर मॉल में लगी आग ( एआई जेनरेटेड इमेज). ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत गैलेक्सी ब्लू सैफायर मॉल के ऑडिटोरियम 10 के प्रोजेक्टर रूम में 5 नवंबर को शॉर्ट सर्किट हो गया।