Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अफ्रीकी देशों से लौटे 15 भारतीयों को इबोला संक्रमण के मद्देनज़र एहतियातन सर्विलांस पर रखा है। ये लोग 15 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच जिले पहुंचे और उनकी उम्र 22 से 51 वर्ष है। विभाग की टीमें नियमित संपर्क कर स्वास्थ्य की जानकारी ले रही हैं। उनकी पहचान एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन, एयर सुविधा और विशेष सर्विलांस पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर हुई।