बिलारी। तहसील सभागार में बृहस्पतिवार दोपहर बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे तहसीलदार राजकुमार सिंह ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नए नियम कानूनों की जानकारी दी। तहसीलदार ने राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाए जाने का उद्देश्य बताया। समाज के कमजोर और उपेक्षित वर्ग को शीघ्र सस्ता और सुलभ न्याय मिलने के तरीके बताए। शिविर में आए लोगों द्वारा राजस्व.