साहिबाबाद। दिवाली से पहले शहर के सभी वार्डों में हाइमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इन लाइटों को वार्डों के उन स्थानों पर लगाया जाएगा, जहां लंबे समय से अंधेरा रहता है। योजना के लागू होने से प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और आवासीय क्षेत्रों में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। लाइट लगाने के लिए स्थान चिंह्ति करने शुरू कर दिए हैं। इसमें प्रमुख सड़कें, बाजार, चौराहे, पार्क और सार्वजनिक आवागमन वाले.